Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग में राज्य के 11 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। इनमें गढ़वाल मंडल के 6 जिले और कुमाऊं मंडल के 5 जिले शामिल हैं। जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी उनमें गढ़वाल मंडल के मैदानी इलाके का एक जिला और कुमाऊं मंडल का भी एक जिला शामिल है।

इन 11 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले में बारिश (Uttarakhand Weather Today) होगी। केवल हरिद्वार में बारिश नहीं होगी। इसके अलावा कुमाऊं मंडल में नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। केवल उधमसिंह नगर में बारिश नहीं होगी।
बादल गरजने के साथ बिजली भी चमकेगी (Uttarakhand Weather)
बारिश के अनुमान वाले इन जिलों में जोरदार बादल गरजेंगे और बिजली भी चमक सकती है। जिस वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है। जिलों में जिस समय बिजली चमकेगी और बादल गरजेंगे (Uttarakhand Rainfall) उसे समय पेड़ों के नीचे ना रहने की चेतावनी जारी की गई है।
कैसा चल रहा है उत्तराखंड के जिलों का तापमान?
- पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° सेल्सियस है।
- नैनीताल का अधिकतम तापमान 27° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस है।
- मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस है।
- रानीखेत का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° सेल्सियस है।
- कौसानी का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6° सेल्सियस है।
- मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस है।
- गैरसैंण का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है।
- चोपता का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस है।
- धनौल्टी का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस है।