देहरादून

Dehradun Ice Rink: आइस रिंक के कारण उत्तराखंड हुआ विश्व में प्रसिद्ध

Dehradun Ice Rink: राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मौजूद आइस रिंक मीडिया में सेंसेशन बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। आइस रिंक में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी भी इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई सालों से बंद पड़ा देहरादून का की आइस रिंक दोबारा से चमक गया है। जिसके कारण इन दिनों भारतीय आइस हॉकी टीम दुबई में होने जा रही एशियाई चैंपियनशिप (Asia Championship) के लिए चित्तौड़ मेहनत कर रही है। 

1 घंटे के लिए आम लोगों के लिए खुला

देहरादून की आइस रिंक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (Dehradun Ice Rink) में इन दिनों देहरादून का लेटेस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। सोशल मीडिया पर देहरादून की आइस रिंक की आपको खूब सारी फोटो वीडियो और रील देखने को मिल जाएगी। उत्तराखंड खेल विभाग ने शाम को 1 घंटे इस आइस रिंक को आम लोगों के लिए खुला रखा है। फ्री एंट्री की वजह से इन दोनों आइसक्रीम मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। 

आर्टिफिशियल रिंक के ऊपर हो रही प्रैक्टिस

भारतीय आइस हॉकी टीम के लिए भी उत्तराखंड खेल विभाग (Dehradun Ice Rink News) इस बधाई आइसक्रीम को वापस ऑपरेशन स्थिति में लाया है। भारतीय आइस हॉकी टीम के प्रवक्ता दिस्कित अंगमो ने बताया कि अब तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जितनी प्रतियोगिता में भाग लिया तो उसके लिए उन्होंने केवल नेचुरल पौंड के ऊपर ही प्रैक्टिस की है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब वह आर्टिफिशियल की आइस रिंक के ऊपर अपने आने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए प्रैक्टिस कर रही है। 

आइस रिंक के निर्माण में हुए करोड़ों रुपए खर्च

भारतीय आइस हॉकी टीम (Indian Ice Hockey Team) इन दोनों देहरादून में मौजूद साउथ एशिया के एकमात्र कृत्रिम की आइस रिंक में प्रैक्टिस कर रही है। आइस रिंक साल 2011 में बनकर तैयार हुआ था। इस आइस रिंक के निर्माण पर करीब 110 करोड़ रुपए की लागत आई थी। हाईटेक वर्ल्ड क्लास आइस रिंक को अत्याधुनिक विदेश से इंपोर्ट की गई मशीनरी के दम पर तैयार किया गया था। इन मशीनों से आइस रिंक सतह पर बर्फ तैयार की गई थी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *