मनोरंजन

Zakir Hussain Death: पद्म विभूषण तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

Zakir Hussain Death: विश्व प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। जाकिर हुसैन का अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उन्होंने सेन फ्रांसिसको में अंतिम सांस ली है। उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट माइकल स्कूल में हुई थी। इसके अलावा ग्रेजुएशन सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था। 

जाकिर हुसैन की सफलताएं (Zakir Hussain Tabla Player)

उस्ताद जाकिर हुसैन को वर्ष 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। इसके साथ ही, उन्हें तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी प्राप्त हुए थे।

यह भी पढ़ें: Baaghi 4: कौन-सी मिस यूनिवर्स लाएगी villain के रोल में तूफान?

जाकिर हुसैन का परिवार (Zakir Hussain Family)

जाकिर हुसैन के पिता, उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी प्रसिद्ध तबला वादक थे। उनकी मां का नाम बीवी बेगम था। प्रसिद्ध तबलावादक ने मात्र 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट दिया था। 1973 में, उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया। उनके योगदान को संगीत जगत में हमेशा याद रखा जाएगा।  

ह्रदय संबंधी बीमारी से हुआ निधन  (Zakir Hussain Death Reason)

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को हृदय संबंधी समस्या थी। जिसके बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में रविवार को ही भर्ती कराया गया था। उनके मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने इस बारे में जानकारी दी थी। 

जाकिर हुसैन प्रसिद्ध भारतीय तबला वादक,संगीतकार और अभिनेता थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था।उनके पिता प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा थे। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था और 1973 में उनका पहला एल्बम लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *