Kedarnath Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश का हुआ खुलासा
Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हादसे का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें घटनास्थल पर धुंआ उठता हुआ नजर आ रहा है। आसपास हेलीकॉप्टर के टुकड़े बिखरे हुए हैं। इसी बीच एनडीआरफ बचाव कार्य में लगी हुई है। हादसा गौरीकुंड के पास हुआ है। जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश
हेलीकॉप्टर (Kedarnath Helicopter Crash) चारधाम यात्रा के लिए हेली सर्विस देने वाली आर्यन कंपनी का था। हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी के लिए सुबह 5:17 पर केदारनाथ हेलीपैड से उड़ा था और 5:24 पर गुप्तकाशी की ओर आते हुए वैली पॉइंट पर दिखाई दिया। कोहरा ज्यादा होने की वजह से विजिबिलिटी शून्य थी। जिस वजह से हेलीकॉप्टर क्रैश होकर जंगल में गिर गया। नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर को गिरते देखा और तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Ganesh Joshi: हाईकोर्ट ने लगाई गणेश जोशी को फटकार! जानिए पूरा मामला
पायलट समेत 7 लोगों की गई जान (Kedarnath Helicopter Crash)
हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई हैं। मृतकों की पहचान पायलट कैप्टन राजबीर सिंह, उत्तराखंड के ऊखीमठ के विक्रम रावत, उत्तर प्रदेश की विनोद देवी और तृष्टि सिंह, गुजरात के राजकुमार जायसवाल, श्रद्धा राजकुमार जायसवाल और महाराष्ट्र की 2 वर्षीय काशी के रूप में की गई है।
चारधाम यात्रा हेली सर्विस हुई सस्पेंड
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर (Kedarnath Helicopter Crash News) क्रैश घटना के बाद अगले आदेश तक चारधाम यात्रा के लिए हेली सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। युकाडा और डीजीसीए ने रोक लगाई है।
यह भी पढ़ें: Haldwani Road Accident: वाहन ने बुलेट सवार को मारी जोरदार टक्कर
डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश
DGCA ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Kedarnath Helicopter Crash Death) को हादसे की जांच सौंप दी है। ट्वीट करके कहा गया है कि आर्यन एवियशन बल 407 का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में पांच यात्री जिनमें से एक बच्ची और एक पायलट ने जान गवां दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बयान
राज्य में हो रही हेलीकॉप्टर (kedarnath yatra 2025) दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालक को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए जिसमें उड़ान से पहले हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी जांच और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।
तारीख | स्थान | विवरण | मृत्यु |
---|---|---|---|
8 मई | गंगनानी (उत्तरकाशी) | हेलिकॉप्टर खाई में गिरा | 6 मृत |
17 मई | केदारनाथ | क्रैश-लैंडिंग (AIIMS Chopper) | 0 |
7 जून | बड़ासु (Sirsi से) | टेक-ऑफ में tail टूट गई | 0 |
15 जून | गौरीकुंड | पूर्ण क्रैश | 7 मृत |