देश

Vijay Rupani Funeral: बेटे से लिपट कर रोती हुई नजर आई अंजलि रुपाणी

Vijay Rupani Funeral: भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इससे पहले उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वहां मौजूद रहे। इसके अलावा उनके अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम भी उमर पाड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंजलि रुपाणी ने दी श्रद्धांजलि (Vijay Rupani Funeral)

अंतिम यात्रा से पहले विजय रुपाणी (Vijay Rupani Funeral) की पत्नी अंजलि रुपाणी ने श्रद्धांजलि देकर नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान वह बहुत भावुक हो गई और अपने बेटे से लिपटकर रोने लगी। 12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई थी। इस भयानक हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी भी सवार थे।

यह भी पढ़ें: Census 2027: दो चरणों में होगी जनगणना! एक क्लिक में पढ़ें सभी जानकारी

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का राजकीय (Vijay Rupani last rites Rajkot) सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके घर के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजकोट में रखा गया पार्थिव शरीर (ahmedabad plane crash)

विजय रुपाणी (Vijay Rupani Funeral News) का पार्थिव शरीर उनके राजकोट वाले घर पर रखा गया था। जहां सभी ने उनके अंतिम दर्शन किए। आज सुबह ही उनके परिजनों को उनके शब्द सौंप दिया गया था। इसके बाद अहमदाबाद से चार्टर्ड प्लेन से सब को राजकोट लाया गया था।

यह भी पढ़ें: Khalanga Forest: खलंगा के जंगल पर किसकी नजर? VIP के कब्जे की खबर

अब तक 119 DNA हुए मैच

अहमदाबाद विमान हादसा हुए आज चौथा दिन हैं। अब तक 250 शवो (ahmedabad plane crash dna matched) का डीएनए सैंपल लिया गया है और इनमें से 119 डीएनए मैच हो गए हैं। 76 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *