नैनीताल

Nainital: पर्यटक ने की हद पार किया घुघूती पक्षी का शिकार

Nainital: नैनीताल जिले के सातताल क्षेत्र में घुघूती पक्षी का शिकार करना उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को भारी पड़ गया। वन विभाग में घुघूती का शिकार करने के आरोपी उत्तर प्रदेश के पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

ghughuti bird nainital

पर्यटक ने किया घुघूती का शिकार (Nainital News)

उत्तर प्रदेश से कुछ पर्यटक नैनीताल (Nainital) घूमने आए थे। इस दौरान मौज मस्ती में एक पर्यटक ने घुघूती पक्षी का शिकार कर लिया। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी पर्यटक अमित को पक्षी का शिकार करने के मामले में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Crime: नाबालिग निकली 8 महीने प्रेगनेंट! पुलिस के भी उड़े होश

SDO ममता चंद ने दी जानकारी

स्थानीय लोगों की शिकायत और वीडियो के आधार पर सातताल (Nainital Latest News) के पास पक्षी का शिकार करने का मामला संज्ञान में आया था। इसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद निवासी अमित को पक्षी घुघूती का शिकार करने के मामले में वन क्षेत्राधिकार भवाली की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bone Cancer: हाथों-पैरों में होती है सूजन तो इग्नोर न करें- हो सकता है कैंसर

वन विभाग ने बढ़ाई जंगलों की निगरानी (uttarakhand news)

SDO ममता चंद ने जानकारी दी कि आरोपित को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (tourist hunted ghughuti bird) की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई गतिमान है। मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग ने जंगलों में स्थित पर्यटक स्थलों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वह प्रकृति का आनंद उठाए लेकिन वन्य जीव और पशु पक्षियों को कोई भी नुकसान ना पहुंचाएं।

पर्यटकों से बार-बार अपील की जाती है लेकिन वह कुछ न कुछ उटपटांग हरकतें करते है। जिसकी वजह से वह अपने साथ-साथ अपने राज्य की भी छवि खरब करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *