Dehradun Crime: धान की रोपाई से शुरू हुआ कलेश! एक व्यक्ति की मौत
Dehradun Crime: सहसपुर थाना अंतर्गत केदार वाला गांव में खेत में धान की रोपाई को लेकर दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। उस झगड़े में एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला? (Dehradun Crime)
दरअसल, वाजिद अली अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। उस दौरान उसने धान असलम के खेत की मेड़ पर रख दी। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में वाजिद अली को धक्का देकर हत्या कर दी गई। फिलहाल थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल (sahespur crime news) के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: कर्ज चुकाने के लिए युवकों ने की दूसरे की दुकान में चोरी
शहर में लगातार बढ़ रहा क्राइम
देहरादून पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को कब्जे में लेकर उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है। आखिर आरोपियों ने चोरी क्यों कि इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे?
आरोपियों ने इसलिए की चोरी
16 जून को मोथरोवाला (dehradun latest news) निवासी युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोथरोवाला स्थित ज्वेलर्स की दुकान में आकर गहने खरीदने के बहाने गहने दिखाने को कहा और कुछ देर बाद ही मौका पाकर चार जोड़ी कानों के टॉप्स चुरा कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: Doiwala News: फिर से टोल प्लाजा पर अनियंत्रित हुआ डंपर! हुआ बड़ा हादसा
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो आरोपी नितिन और निहाल राणा (Dehradun News) को घटना में चोरी की गई ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया।