ऋषिकेश

Narendra Nagar News: गांव में बड़ी संख्या में आई मक्खियां! ग्रामीण हुए परेशान

Narendra Nagar News: नरेंद्र नगर तहसील के कोडारना गांव में अजीबोगरीब समस्या हो गई है। दरअसल गांव में बड़ी संख्या में मक्खियां आ गई हैं। जिसकी वजह से गांव के लोग डरे हुए हैं। गांव वालों का कहना है की मक्खियां झुंड में लोगों के ऊपर बैठ रही है। जिसकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

बुरी तरह चिपक रही मक्खियां (narendra nagar news)

रानी पोखरी न्याय पंचायत से सटा कोडारना गांव समस्या में फंस गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मक्खियों के कारण सभी का जीना मुश्किल हो गया है। यह मक्खियां आम घरों में पाई जाने वाली मक्खियां से काफी ज्यादा बड़ी है। यह लोगों के कपड़ों खान और शरीर पर चिपक रही है। इनकी संख्या लाखों में है। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। अगर सही समय पर कोई उपाय नहीं हुआ तो स्थिति हाथ से बाहर निकल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Chitfund Scam: CBI को ट्रांसफर हुआ राज्य का सबसे बड़ा फ्रॉड

प्रदूषण फैला रही मक्खियां

ग्रामीणों ने बताया कि जब वह खेत में काम कर रहे हैं तो उस वक्त ग्रामीणों (rishikesh news) के शरीर पर यह मक्खियां बैठ रही हैं। लोग जब कपड़े धोकर सुखाने के लिए बाहर डाल रहे हैं। तब भी उन पर भी सैकड़ो मक्खियां बैठ रही है। इसकी वजह से धोएं हुए कपड़े पहनने लायक नहीं बच रहे हैं। गांव वालों का कहना है की मक्खियों के कारण हवा, पानी और मिट्टी प्रदूषण हो रही है। ऐसी मक्खियां इस क्षेत्र में पहली बार देखी गई है।

बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट वजह? (kodarna gaon khabar)

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास ही 6 महीने से बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट चल रहा है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों ने बोला कि शायद इस प्लांट की वजह से मक्खियां आ रही हैं। बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट संचालक अभिषेक शर्मा ने कहा है कि प्लांट में जो भी बायोमेडिकल वेस्ट लाया जाता है उसे 1800 डिग्री सेल्सियस में जला दिया जाता है। जिससे उसके बाद किसी भी प्रकार से इन्फेक्शन या मक्खियां आदि होने का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा प्लांट की प्रतिदिन सफाई होती है। उन्होंने बताया कि गांव के पास जंगल भी है। जिसकी वजह से ऐसा हो सकता है कि जंगल में मरे हुए जानवर होने पर मक्खियां आ रही है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: नीलकंठ महादेव में 58 लाख शिवभक्त कर चुके जलाभिषेक

तहसीलदार ने दिया बयान

नरेंद्र नगर तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बताया है कि गांव (rishikesh latest news) में मक्खियां फैलना चिंता का विषय है। इस मामले में जल्द ही संबंधित विभागों को निर्देश देकर दवा छिड़काई जाएगी या अन्य उपाय किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *