हरिद्वार

Mansa Devi Stampede: मनसा देवी में मौत का मंजर! मृतकों की संख्या हुई आठ

Mansa Devi Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायलों की संख्या भी 30 बताई जा रही है। उत्तराखंड सरकार की ओर से रविवार 27 जुलाई देर शाम को यह जानकारी दी गई। राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा मनसा देवी ट्रस्ट ने भी अपनी ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

अधिकांश उत्तर प्रदेश के लोग (Mansa Devi Stampede)

मरने वालों और घायलों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग हैं। जिस वजह से योगी सरकार ने हादसे में मरने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार ने बताया है रविवार की सुबह 9:00 बजे मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में एकदम से भगदड़ मच गई थी।

haridwar news

यह भी पढ़ें: Nainital Panchayat Chunav: कोटाबाग में शराब को लेकर हुआ हंगामा

एम्स में चल रहा है इलाज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हादसे में (haridwar latest news) घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इसके अलावा 30 लोग घायल है। घायलों में से तेरा लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था जिनका वहीं पर उपचार चल रहा है। कुछ लोगों का प्राथमिक उपचार हो गया है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे (haridwar news)

haridwar news

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तत्काल हरिद्वार और ऋषिकेश एम्स पहुंचे थे। उन्होंने घायलों से उनका हाल जाना और डॉक्टर को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे के कर्म की सही वजह पता करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष का बयान

इस हादसे पर मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रवींद्र पुरी (Mansa Devi Stampede Latest News) का भी बयान आया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा मंदिर परिसर में नहीं बल्कि रास्ते पर हुआ है। दरअसल वीकेंड की वजह से हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मनसा देवी मंदिर गए थे। तभी मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर यानी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ने के कारण अचानक से भगदड़ हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *