Haridwar News: घर के बहार अंधेरे में बैठा था बड़ा मगरमच्छ! मचा हड़कंप
Haridwar News: हरिद्वार क्षेत्र के दाबकी महेश्वरी गांव में बुधवार देर रात को हलचल हो गई। दरअसल, रात को करीब 1:00 बजे एक ग्रामीण के घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। अचानक से अपने घर के मुख्य दरवाजे (Haridwar crocodile news) पर बड़ा मगरमच्छ देखकर परिवार डर गया। सभी लोग चिल्लाने लगे जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में सभी लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा (Haridwar News)
गांव वालों ने तत्काल इस घटना की सूचना वानप्रभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वनकर्मी गुरजंट सिंह अपनी टीम के साथ रात लगभग 2:00 बजे मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे और मगरमच्छ के बड़े आकार की वजह से रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया था। हालांकि, टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: आज कांग्रेस पार्टी निकालेगी कैंडल मार्च! जानिए वजह
रेंज अधिकारी ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने आए गुरजंट सिंह और उनकी टीम (Haridwar News Today) को धन्यवाद किया। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने जानकारी दी और कहा कि-सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। रात के समय अंधेरा और मगरमच्छ का बड़ा आकार रेस्क्यू अभियान में चुनौतीपूर्ण बन गया था। लेकिन, हमारी टीम के गुरजंट सिंह और साथियों ने साहस और सतर्कता से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। हमारी जिम्मेदारी है वन्यजीवों का संरक्षण करना इसलिए मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और तुरंत हमें जानकारी दें।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: सौंदर्यीकरण पर जोर, जल निकासी पर नहीं
पहले भी हो चुकी ऐसी घटना (Haridwar News Latest)
इससे पहले भी गांव में मगरमच्छ आने की घटना हो चुकी है। तब भी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को घटना की सूचना दी थी। अन्य गांव में भी ऐसी घटना हुई थी जहां तालाब के पास बने एक घर से एक व्यक्ति जब तालाब के पास गया तो मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया था। मगरमच्छ ने ग्रामीण का हाथ पकड़ लिया था। ग्रामीण ने खुद को मगरमच्छ से कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। इस घटना में मगरमच्छ के दातों से ग्रामीण का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया था।