Bajrang Setu: एक हफ्ते में खुल जाएगा कांच का पुल, जानें तारीख
Bajrang Setu: लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने की स्थिति में है। पौड़ी और टेहरी जनपद को जोड़ने वाला बजरंग सेतु दोनों छोर से जुड़ चुका है। अब केवल ग्लास पाथ और रेलिंग लगाने का काम बचा है। इसके अलावा सेतु पर रंग रोगन और लाइटिंग (Bajrang Setu) का कार्य भी होना बाकी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सप्ताह भर में बजरंग सेतु को लोगों और पर्यटकों के लिए खोले जाने का दावा किया है।
कुछ समय बाद खुल जाएगा Bajrang Setu
बजरंग सेतु 132 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। पुल के दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिलीमीटर की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ भी बनाने की तैयारी है। सेतु के प्रवेश द्वार की आकृति केदारनाथ धाम जैसी होगी। यह सेतु राज्य के साथ-साथ अन्य देशवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
Udhampur: सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, सेना का जवान शहीद
उत्तराखंड का पहला कांच का पुल (uttarakhand glass bridge)
बजरंग सेतु के दोनों ओर केदारनाथ मंदिर की आकृति के पिलर लगभग तैयार हो गए हैं। तारों पर सेतु का स्ट्रक्चर फिट हो रहा है। पायदान का भी काम लगभग पूरा हो गया है। ग्लास पाथ और रेलिंग (rishikesh bajrang setu ) लगाने का काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।
Nainital News: नैनीताल में बुरी स्वास्थ्य व्यवस्था! मुख्य न्यायाधीश हुए हैरान
एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा पुल
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (subodh uniyal) ने बताया कि एक हफ्ते में बजरंग सेतु को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। साल 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर ने बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया था। पहले पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि जुलाई 2023 थी। इसके बाद अवधि को बढ़ाकर दिसंबर 2024 किया गया। अब इसकी अंतिम निर्माण की तारीख 31 मई 2025 (Bajrang Setu Opening Date) निश्चित है।