Dehradun News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी! एक व्यक्ति की हुई मौत
Dehradun News: चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर कांडा बैंक के नजदीक एक सवारी गाड़ी अचानक से अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी सीधा 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)
बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार की रात को ही हो गया था। लेकिन, इसके बारे में तब पता लगा जब शनिवार सुबह ग्रामीण पशुपालक चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गए थे। पूरी घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस टीम मौके पर गई और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान महेश थापा निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। फिलहाल इस गाड़ी में और लोग थे या नहीं इसका पता पुलिस लगा रही है। घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें: Haldwani News: गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव
ऋषिकेश बाईपास के नजदीक दिखे हाथी
अन्य खबर ऋषिकेश से है जहां बाईपास पर सड़क से केवल 40 मीटर की दूरी पर गजराज दिखाई दिए। हाथी गन्ने की खोई खा रहा था। वह भी केवल सड़क से 40 मीटर की दूरी पर। हाथी के मौजूद रहने से राहगीरों की जान को खतरे की आशंका भी बनी रही। इसके बाद वन विभाग का गश्ती दल सड़क पर हाथी की निगरानी करता रहा और बाईपास से गुजर रहे वाहनों को अलर्ट करते रहे।
वन क्षेत्राधिकारी द्वारा ऋषिकेश के लोगों से अपील की गई है की रात के समय में बायपास मार्ग पर आते जाते समय अलर्ट रहें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गन्ने के अपशिष्ट फेंकने को लेकर लोगों की शिकायत नगर निगम में की जाएगी। अगर शीघ्र कुछ सुधार नहीं हुआ तो वन विभाग भी अपशिष्ट को जंगल में फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें: Dehradun: राजधानी से लगातार आ रही मार-पिटाई की खबरें!
नगर निगम पर उठे सवाल (Dehradun News Today)
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास गन्ने के जूस की ठेली लगाने वाले लोग गन्ने की खोई पास में ही झाड़ियां में फेंक रहे हैं। ऐसा होने से अपशिष्ट निस्तारण की निगरानी को लेकर ऋषिकेश नगर निगम पर भी सवाल उठ रहे हैं।

