Dengue in Dehradun: देहरादून में बढ़ता जा रहा डेंगू संक्रमण का खतरा
Dengue in Dehradun: देहरादून में डेंगू संक्रमण के खतरे को देखते हुए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने सभी स्कूलों, अस्पतालों, लैब और ब्लड बैंक संचालकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। डेंगू के खतरे को देखते हुए सीएमओ कार्यालय ने डेंगू टेस्ट (Dehradun News) की दरें भी तय कर दी हैं।

देहरादून में बढ़ रहा डेंगू का खतरा
स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजिकल जांच करने वाली लैब को निर्देश जारी करते हुए टेस्ट की दरें तय की है। इसके अलावा ब्लड बैंक संचालकों (Dengue Cases in Dehradun) को भी निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रक्तदान कैंप को लगाया जाए। यह सभी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। E रक्त कोष पोर्टल पर भी स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि दाता की सूची अपडेट रखी जा सके।
क्या होते हैं डेंगू के लक्षण? (Dengue in Dehradun)
डेंगू और मलेरिया मादा मच्छर के काटने से होता है। डेंगू एडीज नाम के मादा मच्छर के काटने से फैलता है। अगर किसी व्यक्ति को डेंगू हो जाता है। सर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है। उल्टी भी होती है। दर्द के अलावा जकड़न की शिकायत भी होती है। त्वचा पर हल्के गुलाबी daag ho सकते हैं। इसके अलावा प्लेटलेट्स भी काफी तेजी से घटने लगती है।
सीएमओ ने जारी किए दिशा निर्देश
सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज को डेंगू मरीजों (Dehradun Dengue Cases) के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने को कहा गया है। सभी वार्डों में मच्छरदानी की व्यवस्था बनाने को भी कहा है। अस्पताल में डेंगू के लक्षण लेकर आए मरीजों की जानकारी प्रतिदिन आईडीएसपी को भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा सामूहिक स्तर पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण के लिए माइक्रो प्लान भी तैयार किया जाए और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।