ऋषिकेश

Doiwala Crime: घूमने के बहाने नाबालिग को साथ ले जाकर किया दुष्कर्म!

Doiwala Crime: डोईवाला में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि कोतवाली अंतर्गत निवासी एक महिला ने तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

घूमने के बहाने किया दुष्कर्म (doiwala crime)

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि कोतवाली अंतर्गत निवासी एक महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने आमिर निवासी केस्ट्वाडा देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश पर आरोप लगाया था कि देहरादून घूमने के लिए उनकी नाबालिग पुत्री को साथ ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: उत्तरकाशी से पर्यटकों को चरस बेचने आया युवक

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के द्वारा दायर मुकदमा और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को सहारनपुर से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर जाने की फिराक में था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में नहीं थम रही जिस्मफरोशी की घटनाएं! सिडकुल क्षेत्र का मामला

राज्य में बढ़ता जा रहा क्राइम (uttarakhand crime news)

उत्तराखंड में पिछले 3 वर्षों में 2,583 दुष्कर्म सहित 3,044 गंभीर महिला अपराध दर्ज किए गए हैं। इनमें राहत की बात यह है कि वर्ष 2024 में 2022 की अपेक्षा महिला अपराधों में 5% की कमी आई है। साल 2024 में 822 दुष्कर्म, 164 महिला अपहरण और 25 दहेज हत्या कल 1,011 गंभीर महिला अपराध उत्तराखंड में दर्ज हुए थे।

यह भी पढ़ें: Nainital News: आत्महत्या का दिखावा कर पर्यटक ने खाई में फेंकी स्कूटी!

साल 2023 में 843 बलात्कार, 77 महिला अपहरण, 47 दहेज हत्या कुल मिलाकर 967 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुए थे। साल 2022 में 918 दुष्कर्म, 86 महिला अपहरण और 62 दहेज हत्या सहित 1066 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *