नैनीताल

Haldwani: मोबाइल में गेम खेलने के बाद किशोर ने मौत को लगाया गले

Haldwani: हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, एक 16 वर्षीय बालक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह हल्द्वानी मोर्चरी में मृतक विक्रम का पोस्टमार्टम किया गया। विक्रम ने अपने ही घर में आत्महत्या की। हैरानी वाली बात है कि वह पढ़ाई में भी अच्छा था। उसके आत्महत्या के कारणों को लेकर किसी को जरा सी भी कोई जानकारी नहीं है।

मोबाइल में गेम खेलने के बाद मौत को लगाया गले (Haldwani)

जानकारी के अनुसार विक्रम की मां ने सुबह उसके और उसकी छोटी बहन के लिए नाश्ता बनाया। इसके बाद विक्रम अपने दोस्तों के साथ मोबाइल गेम खेलने लगा। लेकिन, कुछ देर बाद सभी को जानकारी मिली कि विक्रम ने सल्फास खा लिया है। जल्दबाजी में सभी उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: एम्स ऋषिकेश में जल्द खुलेगा मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग

बागेश्वर के परिवार में कोहराम

मृतक के परिजन मूल रूप से बागेश्वर (haldwani vikram suicide case) के समा गांव निवासी है। मृतक के पिता पहले घर के पास ही परचून की दुकान चलाते थे। लेकिन, कुछ समय पहले ही वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करने चले गए। विक्रम की मां हल्द्वानी में ही एक प्राइवेट स्कूल में स्टाफ वर्क का काम करती है। इस स्कूल में विक्रम भी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता था।

दोस्तों के साथ गहरी दोस्ती (Haldwani News)

विक्रम की अपने दोस्तों के साथ काफी गहरी दोस्ती थी। उसने बुधवार की सुबह अपने मां के हाथ का बना हुआ नाश्ता खाया और अपनी 14 वर्ष की छोटी बहन को भी खिलाया। इसके बाद भी अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही मोबाइल में गेम खेलने लगा। थोड़ी देर बाद में घर आया और कमरे में उसने सल्फास खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह उल्टी करने लगा।

यह भी पढ़ें: Haridwar: भगवामय होगा हरिद्वार! सभी भवनों में होगा एक ही रंग

छोटी बहन ने दी सूचना

विक्रम की छोटी बहन ने तुरंत अपनी मां को बताया। इसके बाद स्वजन अपने बेटे को हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्होंने उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। उसे बुधवार की शाम 7:00 बजे करीब भर्ती कराया गया। और फिर देर रात करीब 11:45 पर उसकी मौत हो गई।

पढ़ाई में होशियार था विक्रम (Haldwani Latest News)

आमतौर पर देखा जाता है की पढ़ाई के प्रेशर के कारण स्कूल के बच्चे आत्महत्या करते हैं। लेकिन, परिजनों का कहना है कि बेटा पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उसने जहर क्यों खाया इसका कोई अंदाजा नहीं है। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media