Haldwani: रिश्ते हुए शर्मशार! पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
Haldwani: मुखानी थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग बेटी ने किसी अनजान को नहीं बल्कि अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की उम्र 13 वर्ष है और वह सातवीं कक्षा की छात्रा है।
मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि (Haldwani News)
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की। पहले अंदाजा था की माता-पिता के बीच विवाद में यह मामला दर्ज कराया गया है। लेकिन जब जांच हुई तो फिर उसके भी होश उड़ गए।
Aaj Ka Rashifal: इन राशि के लोगों को गलत निवेश करने से बचना होगा
पिता की काली करतूत आई सामने
इस पूरे मामले की विवेचना महिला सब इंस्पेक्टर (Haldwani father raped daughter) को दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे के मामले में जांच कर रही है। आरोप है की मां की गैर मौजूदगी में आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने की बात पर जान से मारने की धमकी भी दी।
Khatima Crime News: पत्नी के पराएं रिश्ते ने छीनी पति की जिंदगी!
पिता की हैवानियत से घायल हुई बेटी
पिता की हैवानियत से बेटी बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद बेटी ने मां (Haldwani Latest News) को पिता की करतूत के बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब मां ने आरोपी पति से इसके बारे में पूछा तो वह कहानी बनाने लगा। पहले उसने दुष्कर्म की बात से मना किया फिर कहा कि पीड़िता को उसकी एक दोस्त ने उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो भेजी थी। इसके बाद उसने बेटी को अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़ लिया। बेटी की हरकत पर उसे गुस्सा आया और उसने उसको पीट दिया। जिसकी वजह से वह घायल हो गई है। लेकिन, मेडिकल जांच में सारा सच बाहर आ गया।