हरिद्वार

Haridwar Accident: होली के दिन दो घरों में छाया मातम! सड़क हादसों में मौत

Haridwar Accident: जहां देश भर में होली की धूम मची हुई थी। वही, दूसरी ओर उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे हुए। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

एक ही दिन में दो भीषण हादसे (Haridwar Accident)

दूसरा सड़क हादसा हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचल दिया। मृतक बिजनौर का रहने वाला था और फिलहाल टिहरी गढ़वाल में मजदूरी करता था। जब वह घर लौट रहा था तो उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2027: मेले की तैयारी के लिए जारी हुई 500 करोड़ की राशि

बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर

हरिद्वार में पहला हादसा देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (haridwar news today) पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ। जिसमें एक बाइक और एक स्कूटी के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में ज्वालापुर निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आसपास इकट्ठी हुई भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू करवाया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Rudrapur News: महिला ने की ठगी! ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपए का फ्रॉड

श्यामपुर के पास दर्दनाक हादसा (Haridwar Accident News)

दूसरी दुखद घटना हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर के पास हुई। जहां एक अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह फिलहाल टिहरी गढ़वाल में मजदूरी कर रहा था और अपने साथियों के साथ अपने घर वापस बिजनौर जा रहा था।

श्यामपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। इन दोनों हादसों के बाद मृतकों के घर में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media