हरिद्वार

Haridwar News: हॉकी के मैच के दौरान हुआ हादसा, खिलाड़ी हुई घायल

Haridwar News: रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, स्टेडियम में 38 में राष्ट्रीय खेल (Uttarakhand National Games) के तहत हॉकी मैच खेला जा रहा था। इस दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने से घायल खिलाड़ी को तुरंत एंबुलेंस से एम ऋषिकेश ले जाया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आज होने वाले खेल में खिलाड़ी प्रतिभा करेगी। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Police ने ठग सेना अधिकारी को दबोचा, अन्य लोग भी शामिल

मंगलवार को हुआ हादसा (Haridwar News)

मंगलवार की सुबह स्टेडियम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच हॉकी का खेल खेला जा रहा था। इस दौरान कर्नाटक की खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई। जिसकी वजह से यमुना के मुंह (Hockey Match Haridwar) पर गहरी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: Live-In Rules: लिव-इन कपल को यह जानकारी देना अनिवार्य, नहीं तो होगी परेशानी

इस घटना के बाद मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था लेकिन उसकी सामान्य होने के बाद खेल को दोबारा शुरू कर दिया गया था। एम्स में इलाज के बाद खिलाड़ी की हालत में सुधार है। जिला क्रीड़ा  अधिकारी शाबाली गुरुंग ने बताया कि घायल खिलाड़ी की स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। और खिलाड़ी बुधवार को मैच खेलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *