Haridwar News: रिहायशी इलाके में रोज चहलकदमी मचाने आ रहा हाथी
Haridwar News: जगजीतपुर के आबादी वाले क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी ने आतंक मचा दिया है। फुटबॉल ग्राउंड के पास रिहायशी क्षेत्र में जंगली हाथी घूमता हुआ नजर आया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगली हाथी को खदेड़ना शुरू किया। टीम को देखकर हाथी दौड़ने लगा और एक खेत की ताड़बाड़ तोड़कर उसमें घुस गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आए दिन होती है ऐसी घटनाएं (Haridwar News)
जगजीतपुर के रिहायशी इलाकों में आए दिन हाथी दस्तक देते रहते हैं। यह पहली घटना नहीं है। हाथी कभी लोगों के वाहन तोड़ता है। तो कभी ताड़बाड़ तोड़ते हुए नजर आ जाता है। फिलहाल इस हाथी का ताड़बाड़ तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: प्रधानाध्यापिका ने बच्चों से ढुलवाई लकड़ियां! डीएम ने जताई नाराजगी
लोगों के लिए बड़ी सरदर्दी
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में पहले जंगल था। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गई खेत खलिहान और जंगल काम होते गए। यह इलाका हाथियों का कॉरिडोर माना जाता था। जिसे हाथी रिहायशी इलाके में बदलने के बाद भी नहीं भूले हैं। राज विहार फेस निकट फुटबॉल ग्राउंड में हाथी रोज आ रहे हैं। तीन-चार दिन में हाथी यहां घूमने आता रहता है। दरअसल, राज विहार फेस टू में नई कॉलोनी की कटिंग हुई है। जिसमें कॉलोनी डेवलपर्स ने दो गलियों की दीवार तोड़ दी है। उस जगह रास्ता बना दिया है। बावजूद इसके हाथी अपने पुराने रास्ते से आने लगे हैं। हाथी तीन-चार दिन में यहां आता रहता है।
यह भी पढ़ें: Facebook Creator Fastrack: क्या है FB का नया क्रिएटर फास्ट्रेक प्रोग्राम?
लोगों ने की वन विभाग से गुजारिश (Haridwar News Today)
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है की हाथी की आवाजाही को रोका जाए। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि उनके बच्चे भी अब बेसब्री से हाथी के आने का इंतजार करते हैं। और अपने दोस्तों को भी जानकारी देते हैं। ऐसा होने की वजह से कई जगह बच्चे इकट्ठा भी हो जाते हैं।
लोगों को डर है कि हाथी का रोजाना ऐसे ही आना जाना रहा तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। कुछ दिनों पहले ही हाथी ने घर के आंगन में खड़ी एक स्कूटी भी तोड़ दी थी। इसके बाद हाल ही में उसने लोगों द्वारा बनाई गई ताड़बाड़ भी तोड़ दी है।
