Haridwar News: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत हरिद्वार में हुई कितनी प्रगति?
Haridwar News: आकाशी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा के लिए हरिद्वार स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित हुई। जिसकी समीक्षा के लिए नीति आयोग, भारत सरकार से गौरव कटियार, उपसचिव और कंसलटेंट शामिल हुए।
गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी (Haridwar News)
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार समेत जनपद के समस्त रेखीय विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चिन्हित इंडिकेटर को पूर्ण रूप से लागू किए जाने हेतु अब तक आयोजित गतिविधियों और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
यह भी पढ़ें: Haridwar: कुत्ते को बचाने के चक्कर में गई युवक की जान
मुख्य विकास अधिकारी ने कराया अवगत
इस दौरान डॉक्टर ललित नारायण मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार (CDO Haridwar) ने अवगत कराया कि निर्धारित इंडिकेटर में से आठ इंडिकेटर पूरी तरह से संतृप्त किया जा चुके हैं। बचे हुए इंडिकेटर अप्रैल महीने तक पूर्ण रूप से लागू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्ति (Haridwar News Today)
बैठक के दौरान गौरव कटियार, उप सचिव, नीति आयोग द्वारा इंडिकेटर्स को समयबद्ध रूप से संतृप्त किए जाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड में सेवा वितरण एवं विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
क्या है संपूर्णता अभियान 2.0?
संपूर्ण अभियान 2.0 एक केंद्र सरकार का 90 दिन का मिशन मोड अभियान है। इसकी शुरुआत 28 जनवरी 2026 से हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में जरूरी सरकारी सेवाओं की सौ प्रतिशत बहुत सुनिश्चित करना है। यह अभियान इस बात पर फोकस करता है कि कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं और हर व्यक्ति तक योजना पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: एक साथ 30 छोटे-बड़े पुलिस अफसरों के हुए ट्रांसफर
स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और स्वच्छता जैसी सेवाओं को पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है। प्रशासन 3 महीने का प्लान बनाकर हर गांव/शहर तक योजनाएं पहुँचाना है। आकांक्षी जिलों के पांच इंडिकेटर:
- जन्म के समय बच्चों का वजन मापना
- टीबी (Tuberculosis) केस की रिपोर्टिंग
- Village/Urban Health & Nutrition Day का आयोजन
- स्कूलों में बालिकाओं के लिए कार्यशील शौचालय
- पशुओं का टीकाकरण कवरेज
आकांक्षी ब्लॉकों के 6 इंडिकेटर्स:
- बच्चों को पूरक पोषण (ICDS)
- आंगनवाड़ी में बच्चों की माप/मॉनिटरिंग
- आंगनवाड़ी में शौचालय सुविधा
- आंगनवाड़ी में पेयजल सुविधा
- स्कूलों में लड़कियों के शौचालय
- पशुओं का FMD (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण

