Haridwar: धनतेरस पर PNB की पहल: गंगा सभा और शांतिकुंज को भेंट किए दो वाहन

Haridwar: धनतेरस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने हरिद्वार में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की है। बैंक की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत गंगा सभा और शांतिकुंज गायत्री परिवार को एक-एक वाहन भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहर में स्वच्छता अभियान को गति देना और हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयासों में सहयोग करना है।

अंचल प्रमुख ने संस्थाओं को समर्पित किए वाहन (Haridwar)
शुक्रवार, 6 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख अनुपम ने दोनों वाहनों को संबंधित संस्थाओं को समर्पित किया। बैंक की इस पहल को शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर दी शुभकामनाएं
बैंक अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में उप अंचल प्रमुख अभिजित सिन्हा, हरिद्वार मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश, सहायक महाप्रबंधक अंकुर, एलडीएम दिनेश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता और गोपाल सहित शांतिकुंज शाखा प्रबंधक आरती वर्मा मौजूद रहीं। इसके अलावा बैंक की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
वहीं, गंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम और स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि शामिल हुए। शांतिकुंज गायत्री परिवार की ओर से ट्रस्टी शेफाली पांडया, व्यवस्थापक योगेंद्र गिरि और जगदीश लाल उपस्थित रहे।
सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध बैंक (Haridwar News)
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे जनहितकारी कार्यों में भी योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों वाहनों से संबंधित संस्थाओं के स्वच्छता संबंधी कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ और व्यवस्थित हरिद्वार के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला प्रयास बताया।
