उत्तराखंड

Hemkund Sahib मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार होने से बची टीम

Hemkund Sahib: हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर रामढुंगी के करीब भारी भरकम हिमखंड आ गया है। जिसकी वजह से मार्ग का निरीक्षण करने गई टीम को वहां से वापस लौटना पड़ा। दरअसल, गुरुद्वारा की टीम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के लिए गई थी। लेकिन हेमकुंड साहिब के मुख्य यात्रा मार्ग पर रामढुंगी से 2 किलोमीटर पहले करीब 20 फीट ऊंचा हिमखंड आया हुआ है। इसको पर करना संभव नहीं था। 

बिना निरीक्षण करें वापस आई टीम (Hemkund Sahib Avalanche)

20 फीट ऊंचे हिमखंड के कारण मार्क का निरीक्षण करने पहुंची टीम वापस लौट आई। हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंद घाट गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि रास्ते में हिमखंड होने से टीम को वापस लौटना पड़ा है। 

इस दिन से शुरू होगी यात्रा (Hemkund Sahib Yatra 2025)

हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी। लेकिन बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब आस्था पथ (Hemkund Sahib Route) पर काफी नुकसान हो गया है। ख्वानपुल के करीब यात्रा मार्ग 30 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि रामढुंगी के आगे टीम के नहीं पहुंच पाने से वहां की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती है।

Rishikesh Accident: सड़क दुर्घटना में सब-इंस्पेक्टर की मौके पर हुई मौत

अन्य जगह हो रहा है बेलि ब्रिज का निर्माण 

गोविंदघाट (uttarakhand landslide) में भूस्खलन से टूटे मोटर पुल के स्थान पर बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। लोन भी की तरफ से बनाए जा रहे ब्रिज का एक तरफ का एलाइनमेंट तैयार हो चुका है। लोन भी अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिसके लिए 70 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं। यात्रा से पहले पुल को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *