नौकरी

Job Alert: इस राज्य में निकलेगी 48,000 बंपर नौकरियां

Job Alert: अगर आप बेरोजगार हैं और जल्द ही नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आखिरी तक जरूर पढ़ें। दरअसल झारखंड में 48000 पदों पर भर्ती निकलने वाली है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (cm hemant soren) ने इन भर्तियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के सपने पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है, सरकार द्वारा किए गए हैं उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भरने का काम भी किया जा रहा है। 

48,000 पर निकलेगी भर्ती (Job Alert)

सीएम सोरेन ने 48,000 पदों पर भर्ती (Jobs 2025) निकलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कई विभागों में पद भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 46,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और 5,000 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी है। अन्य पदों को भरने के लिए भी काम किया जा रहा है जल्द ही उसकी भी घोषणा की जाएगी।     

यह भी पढ़ें: Bihar News: जीतन राम मांझी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

रेलवे में भी निकली भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड रांची में ग्रुप डी के 32,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। यह भारतीय अलग-अलग पदों (sarkari naukari) पर निकली हुई है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत 7वें  मैट्रिक्स के लेवल एक के 32,438 पदों को भरा जाएगा। 

इन तारीखों पर विशेष ध्यान दें (Railway Jobs 2025)

  • आवेदन शुरू होने की तारीख 23 जनवरी 2025 है। 
  • आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 है। 
  • आवेदन शुल्क भुगतान की तारीख 23 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक है। 
  • एप्लीकेशन कलेक्शन के लिए विंडो खुलने की तारीख और समय 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *