मनोरंजन

Miss World 2025: इस वजह से नहीं बन पाई नंदिनी मिस वर्ल्ड 2025

Miss World 2025: भारत में आयोजित हुई 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले हैदराबाद में हो गया है। सभी को भारत की नंदिनी गुप्ता की जीत का इंतजार था लेकिन यह सपना सच नहीं हो पाया। इस प्रतियोगिता का ताज थाईलैंड की एक सुंदरी ने अपने नाम कर लिया है। इस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

थाईलैंड की ओपन सुजाता बनी Miss World 2025

मिस वर्ल्ड 2025 (Miss World 2025 Winner) की विनर की घोषणा हो चुकी है। थाईलैंड की ओपल सुजाता चुआंगसारी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया, मिस मार्टीनिक ने चौथा स्थान हासिल किया है, मिस पोलैंड को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला है और मिस इथिओपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 72वें मिस वर्ल्ड 2050 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत 6:30 बजे हैदराबाद के तेलंगाना में हुई थी। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत 108 प्रतियोगियों के परिचय के साथ हुई। इस राउंड के बाद घोषणा की शुरुआत हुई लेकिन भारत के हाथ इस बार निराशा लगी है। क्योंकि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी को जीत नहीं मिल पाई है।

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की इस पॉपुलर मूवी का आएगा सीक्वल

कैसा रहा नंदिनी गुप्ता का प्रदर्शन? (who is nandini gupta)

72वें मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता (nandini gupta) टॉप 8 में जगह बनाने में चूक गई। इससे पहले नंदिनी शीर्ष चार महाद्वीपीय विजेताओं में से एक के रूप में उभरी थी। उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करने के बाद यह स्थान हासिल किया था। यह हैदराबाद के ट्राइडेंट में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट का हिस्सा था। मिस वर्ल्ड पेजेंट 2025 में नंदिनी ने टॉप मॉडल चैलेंज जीता था और इसके बाद से उनका नाम सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर उनके नाम की खूब चर्चाएं चल रही थी। नंदिनी गुप्ता कोटा, राजस्थान की रहने वाली है और वह केवल 21 साल की है। नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के रास्ते खुले थे। वह 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग में करियर बनाने का संघर्ष कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *