Nainital News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़! पुलिस के उड़े होश
Nainital News: नैनीताल जिले में चल रहे सत्यापन अभियान में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कब्रिस्तान कमेटी के कुछ पदाधिकारी ने जिंदा लोगों को मृत घोषित कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया है। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने एक शिकायत की जांच के दौरान एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर जारी मृत्यु प्रमाण (Nainital News) पत्र का पता लगाया जिसे अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
प्रशासनिक तंत्र का बड़ा दुरुपयोग (Nainital News)
इस घटना के बाद यह बात सामने आई है कि किस तरह से प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों पर बनभूलपुरा पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जिसमें पाया गया कि कब्रिस्तान कमेटी के कुछ पदाधिकारी मोटी रकम के बदले जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत लोगों के नाम पर फर्जी रसीद बनवाकर मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर रहे थे। इस साजिश में शामिल कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी और उनके पुत्र तनवीर अहमद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ नगर निगम के रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु डॉक्टर मनोज कांडपाल की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Haridwar Land Scam: 54 करोड़ की जमीन का मामला! जल्द आएगी रिपोर्ट
क्यों बनाते हैं फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र?
यह मामला सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही (Nainital Latest News) को उजागर नहीं कर रहा है। बल्कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के दुरुपयोग को भी उजागर किया है। सवाल उठता है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों से क्या होता है। दरअसल, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों का उपयोग संपत्ति हड़पने, कानूनी दायित्वों से बचने या अन्य अपराधी गतिविधियों के लिए हो सकता है। जिसके कारण इसकी गंभीरता बढ़ जाती है।
Uttarakhand Golden Card: तीन बड़े अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज!
आम जनता से पुलिस ने की अपील
नैनीताल पुलिस (Nainital Police) ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को फर्जी दस्तावेजों या ऐसी गतिविधियों के बारे में जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें। इन अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।