उत्तराखंड

Pithoragarh: शादी के घर से उठीं 5 अर्थियाँ! गांव में पसरा मातम

Pithoragarh: पिथौरागढ़ जिले के किटौला गांव में कोहराम मच गया है। दरअसल, जिस घर में शादी की धूम मची हुई थी वहां अब मातम पसरा हुआ है। एक सड़क हादसे में दूल्हे की बड़ी बहन, 6 साल के भांजे, छोटी बहन के पति और देवर की दर्दनाक मौत हो गई है। पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट से चंपावत जिले में आई थी बारात, लौटते समय रात में बाघधार के पास खाई में गिरी बोलेरो। दूल्हे का छोटा भाई जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम की स्थिति हो गई है।

घर से उठी पांच अर्थी (Pithoragarh)

किटौला गांव के बबलू पंडा के विवाह की तैयारी लंबे समय से जारी थी। परिजन और अन्य रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार की सुबह बारात ले जाने के लिए दूल्हा तैयार हुआ। गाजे-बाजे के साथ बाराती और छोलिया नृत्य के साथ घूमते हुए लोहाघाट के बालातड़ी गांव के लिए रवाना हुए। धूमधाम से शादी हुई और देर रात सभी बाराती वापस लौट गए। लेकिन, बीच रास्ते में एक भयानक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: Nainital Police Transfer: नैनीताल जनपद में ताबड़तोड़ तबादलो से भूचाल

घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई

हादसे में दूल्हे की बड़ी बहन भावना चौबे (Pithoragarh News) , 6 साल के भांजे प्रियांशु, छोटी बहन के पति प्रकाश उनियाल और उसके देवर केवल चंद्र उनियाल की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। दूल्हे का छोटा भाई अपने बड़े भाई की शादी तय होने से ही काफी खुश था। इस हाथ से में उसकी गंभीर रूप से छोटे आई हैं। वह फिलहाल अस्पताल में मौत से लड़ाई लड़ रहा है।

5 वर्षीय चेतन की जान बची (Pithoragarh Road Accident)

दूल्हे की बड़ी बहन भावना चौबे अपने पति सुरेश चौबे, 6 साल के बेटे प्रियांशु और 5 साल के बेटे चेतन के साथ शादी में शामिल होने गई। इस हादसे में भावना और उनके बड़े बेटे की दर्दनाक मौत हुई है। लेकिन, किस्मत से उनका 5 साल का बेटा बच गया। उसको इस बार का कोई अंदाजा नहीं है कि उसकी मां और बड़ा भाई इस दुनिया में नहीं रहें।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: कैसा रहेगा कल मौसम? कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

दूसरे वाहन में बैठे सुरेश की बच्ची जान

दूल्हे के बड़े जीजा सुरेश चौबे भी अपने साले (Pithoragarh Road Accident News) के विवाह में धमाल मचाने पहुंचे थे। वह दूसरे गाड़ी में बैठे थे जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। अगर वह भी अपने बच्चे और पत्नी के साथ होते तो उनकी भी जान को खतरा हो सकता था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शॉप की लहर है। एक तरफ जिस घर में बहू आने का स्वागत होना था अब वहीं से दर्द की चीज सुनाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media