उत्तराखंड

Pithoragarh News: साइकिल चला रहे छात्र को टैक्सी चालक ने मारी टक्कर

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के सीमांत इलाके धारचूला में धारचूला-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, रास्ते में साइकिल चला रहे एक छात्र को शनिवार देर शाम एक टैक्सी चालक ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों के साथ वाहन चालक गंभीर हालत में छात्र को लेकर धारचूला उप जिला अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टैक्सी चालक के खिलाफ रिपोर्ट (Pithoragarh News)

टैक्सी चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट की गई है। निगालपानी निवासी हर्षित थलाल 16 वर्ष शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में साइकिल चला रहा था। इस दौरान कालिका की तरफ से आ रही टैक्सी वाहन ने साइकिल सवार हर्षित को टक्कर मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था। उसको बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, पूरी तहकीकात में पता चलेगा कि जो छात्र साइकिल चला रहा था उसकी भी कोई गलती थी या नहीं।

यह भी पढ़ें: Khatima Crime: चाकूकांड के बाद खटीमा पुलिस ने किया बुलडोजर एक्शन

स्कूल में शोक की लहर

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों (uttarakhand news) को सौंप दिया गया है। प्रभारी कोतवाल अंबी राम आर्य ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। छात्र की मौत के बाद स्कूल में शोक की लहर है। मृतक केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें: Kolkata News: शर्म करो ममता! फुटबॉल का उत्सव नहीं बल्कि राजनीतिक तमाशा

ठंड से हुई मौत (Pithoragarh News Toda)

इसके अलावा पिथौरागढ़-घाट में सड़क किनारे (Pithoragarh Latest News) रात को गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों को एक ग्रामीण सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगी। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतक रावल गांव निवासी प्रकाश राम उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। वह वेल्डिंग की दुकान में काम करते थे। दोपहर को वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। जहां देर रात पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क किनारे देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media