PM Modi Mukhwa Gaon: गांव जहां से बेटी की तरह विदा होती है मां गंगा
PM Modi Mukhwa Gaon: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर है। इस दौरान वह उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध मुखवा गांव भी पहुंचे। मुखवा गांव वही जगह है जिस मां गंगा का मायका कहा जाता है। पीएम मोदी ने सबसे पहले गंगा माता की आरती की और पूजा अर्चना कर देश की समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi Mukhwa Gaon) के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी मौजूद रहे।

कहां है मुखवा गांव? (PM Modi Mukhwa Gaon)
मुखवा गांव उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है। यह गांव पवित्र भागीरथी नदी के किनारे बसा हुआ है। गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक शांति और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। मुखवा गांव समुद्र तल से करीब 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह पूरा स्थान शीतकालीन मौसम के दौरान बर्फ से डकार रहता है। जो इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
क्यों कहलाता है मां गंगा का मायका?
मुखवा (Mukhwa Village History) को मां गंगा का मायका कहा जाता है। यह गंगा माता का शीतकालीन गद्दी स्थल है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री मंदिर (gangotri) के कपाट बंद हो जाते हैं। इस वजह से मां गंगा की मूर्ति को मुखवास स्थित मूखीमठ मंदिर में लाया जाता है। यहां अगले 6 महीने तक विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जाती है। ग्रीष्मकालीन में जब मां गंगोत्री मंदिर के कपाट दोबारा खुलते हैं, तब भव्य शोभा यात्रा के साथ मां गंगा की मूर्ति को वहां वापस ले जाया जाता है।
PM Modi In Uttarakhand: पीएम मोदी के आने से मालामाल होगा मुखवा गांव
मुखवा गांव का धार्मिक महत्व (uttarakhand tourism)
मुखवा गांव में प्राचीन मंदिर स्थित है। इन्हीं में से एक सबसे महत्वपूर्ण मूखीमठ (mukhimath temple) मंदिर है। इस मंदिर की भव्य वास्तुकला और नक्काशी इसे देखने लायक बनाती है। यह मंदिर धार्मिक स्थल के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक केंद्र भी है। इस मंदिर में हर साल हजारों श्रद्धालु मां गंगा का आशीर्वाद लेने आते हैं।
Chamoli Landslide: नहीं थम रही तबाही! चमोली में हुआ भूस्खलन
मुखवा गांव को मिलेगी आर्थिक पहचान (Mukhwa Village Uttarakhand)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Mukhwa Village) के इस पवित्र स्थान पर आने से इस गांव को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था के कारण यह गांव उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। गांववासियों का कहना है कि पीएम मोदी के इस गांव में आने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और श्रद्धालु गांव में पहुंचेंगे।