Rishikesh News: दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट

ऋषिकेश

Rishikesh News: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच तेज कर दी गई है और सभी चेक पोस्ट व बैरियरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बैराज, चीला और गंगा भोगपुर स्थित बैरियरों पर सख्ती बढ़ाते हुए हर वाहन की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

बैराज-चीला मार्ग पर समय का सख्ती से पालन (Rishikesh News)

पार्क प्रशासन के अनुसार बैराज-चीला मार्ग सर्दियों में शाम छह बजे और गर्मियों में रात आठ बजे बंद किया जाता है। दीपावली के दौरान इस समय-सारणी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। निर्धारित समय के बाद मार्ग पर आवाजाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पार्क क्षेत्र के नाले-खालों में भी विशेष गश्त बढ़ा दी गई है। शिकार और अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। पार्क की टीमों को संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 35 पैकेट पेड़ा की बिक्री रुकवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चौकसी

दीपावली के दौरान पटाखों के शोर और भीड़भाड़ से वन्यजीवों को परेशानी न हो, इसके लिए पार्क प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। साथ ही शिकारियों को किसी तरह का मौका न मिले, इसके लिए वन कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है (Rishikesh News Update)

राजाजी टाइगर पार्क गोहरी के क्षेत्राधिकारी राजेश चंद जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पार्क प्रशासन दिन-रात अलर्ट मोड पर है और संदिग्ध वाहनों व गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पार्क प्रशासन का कहना है कि दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को मजबूत रखते हुए वन्यजीवों के संरक्षण तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media