Uttarakhand Congress: कांग्रेस के अंदर ही वोट खेल? युवा चुनाव पर बवाल
Uttarakhand Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित किए हैं। जिसको लेकर घमासान शुरू हो गया है। विशाल भोजक को उत्तराखंड युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अंशुल रावत और सौरभ ममगाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। अल्मोड़ा से जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभांशु रौतेला ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है।
वोटर ID के साथ हुई छेड़छाड़ (Uttarakhand Congress)
शुभांशु ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि वह तो की गिनती में गड़बड़ी हुई है। इसके अलावा वोटर आईडी के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने पहले ही एसएसपी अल्मोड़ा को शिकायत पत्र सौंपा था। उन्हें आरोप लगाया है कि कई मतदाताओं की एपिक डिटेल कॉपी की गई है और उसमें किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगाकर फर्जी तरीके से वोट डलवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू! एक घंटे में तय होगा सफर
ज्यादा उम्र से खुला राज
दरअसल, जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है कि जहां जिस आईडी से वोट डाला गया। उस आईडी द्वारा निर्वाचन के वेबसाइट पर उम्र 77 साल से ज्यादा पाई गई है। खुलासा होने के बाद संगठन के अंदर निष्पक्ष चुनाव कराने के दावों पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि कांग्रेस पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वोटिंग में धांधली के आरोप लगाती है। लेकिन, अब कांग्रेस पार्टी के अंदर ही यह बात उठ रही है जिसमें पार्टी के ही युवा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में धांधली की बात उठ रही है।
फोटो एडिटर से हुआ खेल (Uttarakhand Congress News)
इलेक्शन कमिशन की साइट पर जो वोटर 77 साल का दर्ज है उसे फोटो एडिटिंग के जरिए कार्ड पर 35 साल का दिखाया गया। इस तरह से उसका वोट डलवाया गया है। एक नहीं बल्कि हजारों फर्जी वोट इस तरह से डलवाए गए हैं। शुभांशु ने जानकारी दी कि उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब लगी जब वह अल्मोड़ा के तमाम क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Haridwar Mata Mandir: हरिद्वार के पांच प्रमुख माता मंदिरों की सूची
स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि कुछ लोग उनके पास आए जिनके पास पहले से ही वोटर आईडी कार्ड थे। उन्होंने मतदाताओं से आईडी नहीं चाहिए थी वह सिर्फ उनका फोन नंबर और ओटीपी मांग रहे थे।

