उत्तराखंड

Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया

Uttarakhand Politics: राजधानी देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है। आज उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करके जोरदार प्रदर्शन किया। पुतला दहन का कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी (Uttarakhand Politics) के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर जोगी के नेतृत्व में किया गया। 

बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन हुआ मुश्किल

पुतला दहन कार्यक्रम (Uttarakhand Politics News) का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर जोगी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार पर जनता का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। जोगी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।

डबल इंजन की भाजपा पर साधा निशाना (uttarakhand news)

जसविंदर गोगी ने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से महंगाई कम किए जाने का वादा किया था। लेकिन इसके ठीक उलट भाजपा सरकार लगातार जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालने में लगी हुई है। 

Smart Meter से हुई मिस्टेक, 330₹ की जगह दिया 40 लाख का बिल

बिजली के दाम बढ़ाकर किया जनता को परेशान

पहले से ही महंगाई (uttarakhand congress politics) की मार जय रही जनता के ऊपर राज्य सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर में ₹50 बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल और डीजल में भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Uttarakhand: अब राज्य में भूकंप आने से पहले फोन पर बजेगा सायरन

सरकार ने तोड़ दी आम जनता की कमर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। अब जनता भी समझ गई है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। एक तरफ उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है और दूसरी तरफ सरकार हर साल बिजली के दाम भी बढ़ा देती है। देश भर में उत्तराखंड के ही निवासियों को महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *