Uttarkashi Crime: बच्चों के सिर से उठा मां का साया! पिता निकला हत्यारा
Uttarkashi Crime: उत्तरकाशी जिले के मनोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। मनेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले मे मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर अभियुक्त विष्णु के विरुद्ध BNS की धारा 103(1) में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गत रात्रि को ही अभियुक्त विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला? (Uttarkashi Crime News)
दरअसल, मनेरी थाना क्षेत्र के बयान गांव में 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। विष्णु चौहान ने धारदार हथियार और डंडों से पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। जघन्य अपराध करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। गांव में हत्या की खबर फैलने से सनसनी मच गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: वनकर्मियों के सामने आए तीन बाघ! Video देख कांप जाएगी रूह
जेठानी ने पुलिस को बताया
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बयाणा गांव की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी हुई है। उसका देवर विष्णु यानी कि वर्षा का पति भी घर से कहीं चला गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अचेत अवस्था में मिली वर्षा को वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया।
चुन्नी से गला घोंटा (Uttarkashi Crime News Latest)
वर्षा के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और चुन्नी से उसका गला घोटने के निशान भी मिले हैं। थाना अध्यक्ष मनोज असवाल ने जानकारी दी है कि- ” वर्षा के मायके पक्ष से उसके पिता चत्तर सिंह और अन्य परिजन मौके पर गए। उन्होंने वर्षा के पति विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया है और मनेरी थाने में तहरीर दी है। इसी तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।।
नशे में चूर रहता था विष्णु
आसपास के लोगों ने बताया है कि विष्णु चौहान नशे में चूर रहता है। वह पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। 6 महीने पहले मनेरी थाना में मारपीट का मामला आया था। उसे दौरान वर्षा अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी। लेकिन, पंचायत चुनाव से ठीक पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था और वर्षा अपने ससुराल वापस आ गई थी।
यह भी पढ़ें: Mussoorie Landslide: भूस्खलन ने बदली मसूरी की तस्वीर! बारिश से मची तबाही
वर्षा के पिता ने क्या कहा? (Uttarkashi Crime)
वर्षा के पिता अपनी बेटी की हत्या के बाद सदमे में है। उनकी सात बेटियां हैं और उन्होंने अपनी पांचवी बेटी वर्षा की शादी 10 साल पूर्व विष्णु चौहान से की थी। दोनों में विवाद भी हुआ था लेकिन पंचायत चुनाव से पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और वर्षा को वापस ससुराल भेज दिया गया था। वर्षा के पिता को नहीं पता था कि डेढ़ महीने बाद ही उन्हें अपनी बेटी का खून से लथपथ शव देखना पड़ेगा। वर्षा के दो मासूम बच्चे हैं जिनकी उम्र 7 और 6 साल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।