देशराजनीति

Sonia Gandhi: Shimla पहुंचते ही बिगड़ी सोनिया गाँधी की तबीयत

Sonia Gandhi: शिमला में छुट्टियां मनाने पहुंची कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अचानक से आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। वह स्पेशल वार्ड में भर्ती है। डॉक्टर ने वहां उनका ईसीजी व एमआरआई किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे हैं।

Sonia Gandhi छुट्टी मनाने पहुंची थी शिमला

सोनिया गांधी बीते सोमवार को छुट्टियां मनाने शिमला (shimla news) पहुंची थी। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी है। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Politics: रावत vs रावत! जो जीता वही सिकंदर की राजनीति

सोनिया गांधी की हालत स्थिर (Sonia Gandhi health)

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi News) को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रुटीन चेकअप के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: Nainital Crime News: भीमताल झील में मिला महिला का शव, मची सनसनी

हिमाचल के मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना

राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी अस्पताल में है। उनको रेडियोलॉजी (Sonia Gandhi health) विभाग में ले जाया गया है। उनका एमआरआई किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी आईजीएमसी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार के अन्य लोग भी वहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर (himachal cm) अपना दो दिवसीय ऊना दौरा बीच में ही छोड़कर शिमला रवाना हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *