धार्मिक

Vastu Tips: नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय

Vastu Tips: हिंदू धर्म के अनुसार घर में वास्तु नियमों का पालन करने से सुख समृद्धि का माहौल बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे जिनका पालन करने से आपको नींद ना आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आगे पढ़ते हैं इसके बारे में।

सोने की सही दिशा (vastu tips)

उत्तर दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर आपके पैर दक्षिण दिशा की ओर रहेंगे। इसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका बिस्तर कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं हो। इससे व्यक्ति को नींद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Sawan Vrat Tips: सावन का व्रत रखते समय भूल कर भी ना करें पांच काम

सिरहाने रख के सोए यह वस्तुएं

एक तांबे के लोटे में पानी भरकर (vastu tips for quality sleep) उसे अपने सिरहाने पर रख लें। सुबह उठकर यह पानी किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप अपने तकिये के नीचे हरी इलायची रखकर सो सकते हैं।

सोने से पहले करें यह काम (sleeping vastu tips)

पहले अपने ईष्ट देवता को ध्यान में रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि सोते समय मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचार ना आए। सोते समय हमेशा कुछ सकारात्मक विचार ही करें। इसके साथ ही हाथ-पैर धोकर सोए।

यह भी पढ़ें: Babla Mehta Death: 90’s के सिंगर की आवाज हमेशा के लिए हुई शांत

इन चीजों से बनाए दूरी

अपने बिस्तर के पास कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फोन या टैब आदि रखकर ना सोए। ना ही सोने से पहले ज्यादा देर तक इनका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपकी नींद में बाधा आएगी। इसके अलावा वास्तु शास्त्र (vastu shashtra sleeping tips) में यह भी बताया गया है कि सोते समय कभी भी अपने सिरहाने के पास चमड़े से बनी चीज ना रखें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए उपाय लाभ सलाह और कथन केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषाचार्य, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्म ग्रंथो, दंत कथाओं से इकठ्ठा की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख अंतिम सत्य ना माने और कुछ भी करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *