उत्तराखंड

Yamunotri Highway: तीसरे दिन भी हाईवे बंद! सैकड़ो श्रद्धालु फंसे

Yamunotri Highway: चारधाम यात्रा से संबंधित एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी भी जगह-जगह से बंद है। हाईवे खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी हाईवे बंद होने से सैकड़ो श्रद्धालु यमुनोत्री की ओर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं।

लैंडस्लाइड के कारण हुआ बंद (Yamunotri Highway)

स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील यथावत (Yamunotri) है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड के पास लैंड स्लाइड की वजह से हाईवे का कुछ हिस्सा वॉश आउट हो गया है। जिसके कारण मार्ग बंद हो गया है। हाईवे को सुचारु करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारीयों का वेतन रोका

गंगोत्री धाम यात्रा का रूट सही

गंगोत्री धाम (gangotri dham yatra 2025) यात्रा सुचारू तरीके से चल रही है। गंगोत्री यात्रा का रूप खुला हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी यात्री यमुनोत्री मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों तक नहीं पहुंचा है। लेकिन, चारधाम से जुड़े हुए लोगों ने श्रद्धालुओं की ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था शुरू की है।

Chardham Yatra पर लगी रोक हटी (Yamunotri)

राज्य सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट (uttarakhand red alert) के चलते चारधाम यात्रा पर लगी सभी रोग को सोमवार सुबह हटा दिया है। सभी जिलाधिकारी को मौसम के आधार पर यात्रा पर निर्णय लेने केंद्र देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej: महिलाएं राशि के अनुसार करें उपाय! मिलेगा दोगुना फल

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने जानकारी दी (chardham yatra news)

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी है कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा दिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। चारधाम यात्रा मार्गों (chardham yatra road) पर पड़ने वाले सभी जिलों के जिला अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मौसम की स्थिति के अनुसार वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *