Yoga Tips: सावन में शरीर और मन दोनों करे डेटॉक्स, इन योग टिप्स से रहें हेल्दी
Yoga Tips: सावन का महीना केवल बारिश का नहीं बल्कि शिव की भक्ति और आत्मशुद्धि का महीना भी माना जाता है। इस पवित्र महीने में जब मन आस्था में डूबा हो तो क्यों न शरीर को भी योग से मजबूत बनाया जाए। क्योंकि जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी मन शांत होगा और भक्ति भी अच्छे तरीके से होगी। भगवान शिव को योगी भी कहा जाता है। इसी तरह से उन्हें आदि योगी के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी पार्वती को योग का ज्ञान दिया था। भगवान शिव (Yoga Tips) को अक्सर योग मुद्रा में ध्यान करते हुए दर्शाया जाता है और उन्हें योग का संरक्षक देवता भी माना जाता है।
योग की शक्ति को पहचाने (yoga tips)
सावन के महीने में इम्यूनिटी घट (monsoon season health tips) जाती है। जिस वजह से शरीर सुस्त हो जाता है। लाइफस्टाइल में भी बदलाव आते हैं और बीमारियां भी ट्रिगर होती है। लेकिन घबराने की बात नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन में शिव की पूजा हम इसलिए करते हैं ताकि सेहतमंद रहे। भगवान भोलेनाथ आरोग्य के देवता भी है और इस तरह से वह दुनिया के पहले योगी भी है। ऐसे में आप सावन में रोज योग करें और सूर्य नमस्कार करें। ऐसा करने से आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज होगी।

यह भी पढ़ें:
यह आसन जरूर करें
बारिश के मौसम में भुजंगासन (Yoga) जरूर करें। जिससे पाचन ठीक रहेगा और रीड की हड्डी मजबूत रहेगी। इसके अलावा अनुलोम-विलोम प्राणायाम करेंगे तो फेफड़े मजबूत होंगे और सांस की परेशानी खत्म होगी। कपालभाति करने से बॉडी डिटॉक्स होगी। शव आसन और ध्यान मन को शांत करेगा।
बैक्टीरिया से रहे सावधान (monsoon health tips)
सावन के मौसम में बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से सावधान रहें। इसके अलावा दूषित खाना-पानी भी अवॉइड करें क्योंकि इससे आपको फूड एलर्जी हो सकती है। विटामिन-डी का ध्यान रखें क्योंकि बारिश के मौसम में इसमें कमी आ जाती है। इम्यूनिटी का भरपूर ध्यान रखें क्योंकि बारिश के मौसम में इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Summer Breakfast Ideas: मिनटों में बनाए आसानी से बनने वाली ये डिश
जरूर रखें सेहत का ख्याल
सावन के महीने में सर्दी बुखार (monsoon diseases) से बचें। साथ ही बैक्टीरिया, इन्फेक्शन और गले में इंफेक्शन से भी अपना बचाव करें। सावन में साइनस ट्रिगर कर सकता है और जिन्हें अस्थमा है उन्हें भी परेशानी हो सकती है। जोड़ों में दर्द और सिर दर्द होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
सोमवार के व्रत में कौन-से फल खाएं? (sawan somwar vrat)
अगर आप सावन के सोमवार के व्रत रख रहे हैं तो आम, नाशपाती, जामुन और केले का सेवन करें। उपवास के दौरान खूब पानी पिए और ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल खाएं। तला और चिकनाहट वाला खाना खाने से बचें।
यह भी पढ़ें: Sawan Vrat Tips: सावन का व्रत रखते समय भूल कर भी ना करें पांच काम

व्रत रखने से क्या फायदा होगा?
सावन में व्रत रखने से क्रॉनिक बीमारियां दूर होगी। बीपी, शुगर और थायराइड कंट्रोल (health tips in monsoon) में रहेगा। इम्यून सिस्टम भी बेहतर होगा और गंभीर बीमारियां कंट्रोल होगी।
बारिश में रखे अपने पेट का ख्याल (Yoga tips in hindi)
बारिश के मौसम में सुबह उठकर गुनगुना पानी जरूर पिए। एलोवेरा या गिलोय लें। बाजार की चीज खाना बिल्कुल बंद कर दें और पानी को उबालकर पिए। रात को खासकर हल्का खाना ही खाए।