Dehradun Latest News: मसूरी में पहली बार महिला बनी नगर पालिका अध्यक्ष
Dehradun Latest News: उत्तराखंड निकाय चुनाव में देहरादून स्थित मसूरी में एक महिला ने इतिहास रच दिया है। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी मसूरी की पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई है। मीरा सकलानी ने निर्दलीय प्रत्याशी उपम पंवार गुप्ता को 315 मतों से हराया है। इसके साथ ही मसूरी में 10 साल बाद भाजपा की भी वापसी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया काम (Dehradun Latest News:)
मीरा सकलानी मूल रूप से ग्राम हवेली, पोस्ट उनियाल गांव, पट्टी सकलाना, विकासखंड, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है। मीरा सकलानी ने वर्ष 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: Haridwar में एक वोट से जीता भाजपा प्रत्याशी, चौथी बार हुई काउंटिंग
छह हजार से ज्यादा वोट मिले
मसूरी में मतगणना तीन चक्र में पूरी की गई। भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी (Meera Saklani) को 6258 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 2954 और निर्दलीय प्रत्याशी उपमा को 5943 वोट मिले। इसके अलावा प्रत्याशी नैंसी को 532 और शकुंतला को 432 वोट मिले।
मीरा सकलानी ने 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू किया था। साल 1993 में समाजसेवी संस्था गढ़वाल विकास केंद्र की मुख्य कार्यकारी के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में सक्रिय भूमिका भी निभाई है। साल 2008 में जिला पंचायत क्षेत्र भुस्ती सकलाना टिहरी गढ़वाल से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित भी हुई। इसी साल 2008 में मीरा सकलानी जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल भी बनी। 2013 से 2016 तक महिला मोर्चा अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल रहीं। इसके बाद से साल 2013 से मसूरी में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहीं है। साल 2022 में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रहीं। 2024 में शहर संयोजक लोकसभा चुनाव टिहरी गढ़वाल रहीं। मसूरी नगर पालिका के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ था। इस वजह से मीरा सकलानी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है।