ऋषिकेशटूरिज़्म

Rishikesh: इंडिगो की उड़ानों की दिक्क्त का उत्तराखंड पर्यटन पर असर

Rishikesh: देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार के दिन विभिन्न विमानन कंपनियों की कुल 11 उड़ाने ही एयरपोर्ट पहुंच पाई। इंडिगो कंपनी की 13 फ्लाइट में से केवल 6 फ्लाइट ही एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो ने बाकी की 7 उड़ानों को रद्द कर दिया। सिलसिला काफी दिनों से जा रही है जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।

पर्यटकों की संख्या में कमी (Rishikesh)

इस समय जब उत्तराखंड में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। जिसका असर देहरादून एयरपोर्ट पर भी दिखता है। लेकिन, कुछ दिनों से इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कम पर्यटक नजर आ रहे हैं। रविवार को देहरादून एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों में से केवल 2777 यात्रियों ने ही आवागमन किया। एयरपोर्ट पर 11 उड़ाने पहुंची जिनमें से इंडिगो की 6, एयर इंडिया की चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान थी। इनमें से 1338 यात्री अन्य शहरों से देहरादून आए थे। वापसी की बात करें तो 11 उड़ानों से कुल 1439 पैसेंजर अन्य शहरों के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: Haridwar: बजरंगदल की यात्रा पर पथराव! कहां से आ रही इतनी हिम्मत?

कॉलेज के बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत

जो छात्र अन्य प्रदेशों में पढ़ रहे हैं और दूर हैं। उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने पहले ही उनकी फ्लाइट की टिकट बुक कर दी थी। लेकिन, अब टिकट कैंसिल होने की वजह से आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से अब सभी ट्रेन की टिकट कराने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mussoorie News: सौंदर्यीकरण के नाम पर लगी 7 करोड़ की इंटरलॉकिंग टाइल्स

पर्यटन पर पड़ेगा प्रभाव (Rishikesh News)

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में और नए साल से पहले कई लोग पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आते हैं। देश और विदेश हर जगह से पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। इनमें कई मशहूर खिलाड़ी, फिल्म स्टार और बिजनेसमैन आदि भी शामिल होते हैं। लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में आई दिक्कतों के कारण पर्यटकों की संख्या में भी भारी कमी आ सकती है। हालांकि, इंडिगो ने दावा किया है कि 15 दिसंबर तक उन्हें समय चाहिए उसके बाद वह नियमित रूप से अपनी फ्लाइट चालू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media