Haridwar: भगवामय होगा हरिद्वार! सभी भवनों में होगा एक ही रंग
Haridwar: वर्ष 2027 में हरिद्वार में अर्ध कुंभ मनाया जाएगा। जिसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। धर्म नगरी को एक ही रंग में ढालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे शहर में पुताई का कार्य शुरू हो गया है। सुभाष घाट से रंगाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस अभियान के तहत शहर के सभी घर, होटल, धर्मशाला और दुकानों के बोर्ड को एक ही तरह के रंग में रंग जाएगा। जिससे हरिद्वार को कुंभ के मेले में रंगा जाएगा। दरअसल, 2027 में हरिद्वार में अर्ध कुंभ आयोजित होने वाला है। हालांकि, इसको कुंभ की भव्यता के तौर पर मनाया जाएगा।
भगवा रंग में रंगेगा हरिद्वार (Haridwar)
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की तरफ से शुरू हुए कार्य में सबसे पहले कई इमारतों को हल्के भगवा रंग में रंग दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत कर दी गई है। इस रंगाई पुताई की पूरी प्रक्रिया में केवल इमारतें ही नहीं बल्कि दुकानों के बोर्ड और बहारी सजावट को भी एक ही रंग में रंग जाएगा।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: टाटा कंपनी दिलाएगी उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी
कुंभ मेला अधिकारी ने दी जानकारी
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने जानकारी दी है की हरिद्वार (haridwar kumbh 2027) के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को बनाए रखने के साथ-साथ कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार को और आकर्षित बनाने के लिए एक समान रंग करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल सुभाष घाट पर रंगा का कार्य जारी है। इसके बाद हरिद्वार में गंगा किनारे बनी अन्य इमारतों को भी एक ही रंग में रंगा जाएगा। जिसको लेकर व्यापारियों, धर्मशाला संचालक और अन्य लोगों से बातचीत की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Vote Chori: RSS सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है- Rahul Gandhi
गलियों और बाजारों की दीवारें भगवामय (Haridwar News)
पहले चरण में सुभाष घाट पर रंगाई का कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसके बाद शहर के प्रमुख गलियों और बाजारों की दीवारों, होटल और धर्मशालाओं की बाहरी दीवारों की रंगाई भी की जाएगी। साथ ही साइन बोर्ड भी नए तरीके से लगाए जा रहे हैं। आपसी तालमेल से है कार्य हो रहे हैं। हरिद्वार में 2027 अर्ध कुंभ मेला बड़ा आयोजन होने वाला है। जिसको लेकर हरिद्वार वासी बहुत उत्साहित है।
