Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित ने NHAI अधिकारीयों को दिया अल्टीमेटम

Haridwar News: हरिद्वार में सड़कों की स्थिति को लेकर प्रशासन अब गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सड़क पर बने गढ्ढों और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
बारिश और कावड़ यात्रा से हुए गड्ढों की मरम्मत (Haridwar News)
भारी बारिश और कावड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह सड़क खराब होने और गड्ढे बनने की समस्या सामने आई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इन गढ्ढों की त्वरित गति से मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का फोकस सड़क पर आवाजाही को सुरक्षित बनाने और बारिश के कारण बढ़ी परेशानियों को कम करने पर हैं। हरिद्वार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी सड़कों का इस्तेमाल करते हैं।
फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का लिया जाएगा
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यकारी संस्थाओं और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा गया है। जिससे लंबे समय तक लोगों को यातायात संबंधित परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: 4 बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
कोटद्वार हादसे के बाद हरिद्वार की सड़कों पर भी सवाल
सड़कों के गधों का मुद्दा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल ही में कोटद्वार में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में 34 वर्षीय अनामिका नैथानी की मौत हो गई। बताया गया की बाइक सड़क पर बने गड्ढे के कारण और नियंत्रित हुई और यह हादसा हो गया। ऐसे हादसे हरिद्वार में ना हो इसके लिए जरूरी है कि प्रशासन और संबंधित विभाग समय रहते सड़कों की स्थिति सुधारे।
हरिद्वार को चाहिए सुरक्षित और गड्ढा मुक्त सड़कें (Haridwar News Today)
हरिद्वार में सड़के केवल स्थानीय लोगों की सुविधा का माध्यम नहीं है। बल्कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है। सवाल साफ है कि क्या हरिद्वार की सड़के किसी बड़े हादसे का इंतजार करेंगी या उससे पहले ही प्रशासन इन्हें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त कर देगा।
