Haridwar News: 4 बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

क्राइमहरिद्वार

Haridwar News: रुड़की में कलियार रोड पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य छह युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा होने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

रात को हुआ भीषण सड़क हादसा (Haridwar News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 10:30 बजे रुड़की के कलियार रोड पर हुआ। चार मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

तीन युगों की मौके पर हुई मौत

पुलिस ने मौके पर तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई है।

यह भी पढ़ें: Laksar News: जनता वोट नहीं देती, तो पेट फटेंगे और कीड़े पड़ेंगे

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों की मदद की।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • अयान (18) पुत्र शहजाद, निवासी बिजौली
  • राजू (24) पुत्र कदम सिंह, निवासी ग्राम रहमतपुर
  • राजीव (22) पुत्र मोलाड, निवासी ग्राम रहमतपुर

हादसे में ये लोग घायल (Haridwar News Today)

हादसे में घायल युवकों में फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार—

  • आदित्य (25) पुत्र सुरेंद्र, निवासी खंजर रोड
  • साहबान पुत्र मुराद, निवासी बिजौली

अन्य घायलों की पहचान और उनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media