Haridwar News: समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन हुआ

Haridwar News: हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के बुग्गावाला में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया और स्थानीय समस्याओं, विकासकार्य तथा सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने पीडीए समाज के हक-अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करने का दावा किया है।
सुमन देवी ने किया आयोजन (Haridwar News)
पंचायत का आयोजन समाजवादी पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन देवी की ओर से कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शुभम गिरी ने की। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
शुभम गिरी ने गिनाई सपा सरकार की योजना
पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शुभम गिरी ने उत्तर प्रदेश की पिछली समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान संचालित जन कल्याणकारी योजना और विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: डीएम मयूर दीक्षित ने NHAI अधिकारीयों को दिया अल्टीमेटम
सरकार पर साधा निशान
समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नो ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पीडीएफ समाज के अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीएफ समाज के लोग अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राव धन्नो ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीएस समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और उनकी आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।
संगठन मजबूत करने पर दिया जोर (Haridwar News Today)
पंचायत में सपा नेता महिपाल चौधरी समेत अन्य नेताओं ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहकर स्थानीय मुद्दों को उठाने की अपील की गई।कार्यक्रम में सपा नेता महिपाल चौधरी समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
