क्राइमहरिद्वार

Haridwar Crime: फूंक मार कर महिला को किया बेहोश! उड़ा ले गए गहने

Haridwar Crime: तीर्थ नगरी हरिद्वार से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पोस्ट ऑफिस वाली गली के इलाके में एक महिला को बेहोश कर व्यक्ति सोने के जेवर लूट कर भाग निकला। इस पूरी घटना के मामले में पुलिस ने बुधवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सभी की तलाश में जारी है।

फूंक मार कर किया बेहोश (Haridwar Crime)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के बेटे संजू गुप्ता ने बताया कि उनकी मां शिखा गुप्ता सरकारी अस्पताल से अपना काम खत्म करके घर लौट रही थी। जब दोपहर करीब ढाई बजे पोस्ट ऑफिस वाली गली में तीन अज्ञात लोग उनके पास आए। उनमें से एक ने उनसे डॉक्टर का पता पूछा। जानकारी नहीं होने की बात कहने पर उनमें से ही एक व्यक्ति ने उनकी मां के चेहरे पर फूंक मार दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें: Almora Menka Bhojak: बिना कोचिंग के निकाला एयरफोर्स का एग्जाम

सोने के कुंडल हुए गायब

जब वह होश में आई तो उन्हें पता चला कि उनके सोने के कुंडल और सोने की चेन गायब हो गई है। वह परेशान हो गई और छटपटाहट में उन्होंने घर में इस बात की सूचना दी। तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। गनिमत रही कि उन लोगों ने महिला को किसी भी तरीके का नुकसान नहीं पहुंचाया। पूरी घटना जानने के बाद पीड़ित महिला के बेटे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई।

सीसीटीवी की छानबीन जारी (Haridwar Crime News)

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रास्ते में मौजूद सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। यह घटना ब्रह्मपुरी मनसा देवी हिल बाईपास निवासी परिवार के साथ हुई है।

यह भी पढ़ें: MNREGA Rename: पीएम मोदी को हमेशा खटकती रही मनरेगा योजना- विपक्ष

सतर्क रहने की आवश्यकता

यह घटना बेहद हैरान कर देने वाली है। इसलिए (haridwar crime news) सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाहर जाएं तो सोने के आभूषण पहनना बंद करें। जब ज्यादा जरूरी हो तो सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए आभूषण पहनकर बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media