हरिद्वार

Haridwar News: कनखल क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

Haridwar News: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके कारण आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। गोदाम में आग की लपटों को देखकर आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

गीता टेंट हाउस में लगी आग (Haridwar News)

गुरुवार की देर रात अचानक से कनखल स्थित गीता टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। सबसे पहले गोदाम से धुंआ निकलते हुए देखा गया। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। सभी ने अपने तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई जिसके बाद फायर स्टेशन मायापुर की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand Matter: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार?

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

घटनास्थल पर तीन गाड़ियां और बुलानी पड़ी क्योंकि आग बहुत ज्यादा हो गई थी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में टेंट हाउस का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ द्वारा बताया गया है कि गुरुवार के दिन थाना के पास स्थित गीता टेंट हाउस में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी।

फायर ब्रिगेड की टीम मायापुर फायर स्टेशन (kankhal news) से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां देखा गया की दुकान के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी और चारों ओर घना धुंआ भर गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए मायापुर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त फायर यूनिट मौके पर भेजी गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और आपको फैलने से रोका। जिससे आसपास मौजूद घर और दुकानों को नुकसान होने से बचाया गया।

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामले में क्या हुआ?

लाखों रुपए का नुकसान हुआ (Haridwar News Today)

टेंट हाउस मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। लेकिन, प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। इसके अलावा नुकसान का सही तरह से आकलन किया जा रहा है। इससे पहले भी हर की पौड़ी स्थित खाने पीने की दुकान पर आग लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media