Haridwar: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाता है कराटे- सुनील सेठी

हरिद्वार

Haridwar: खड़खड़ी स्थित होटल त्रिमूर्ति में आयोजित तीन दिवसीय इंडियन कराटे चैंपियनशिप का समापन उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

कराटे बच्चों को बनाता है आत्मनिर्भर : सुनील सेठी (Haridwar)

इस अवसर पर सुनील सेठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आत्मरक्षा के लिए भी तैयार करता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत की सीख देते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

चैंपियनशिप में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की कराटे अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न टीमों के साथ पहुंचे कोचों ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष के प्रदर्शन को बताया तमाशा

प्रतियोगिता में सुमित, कंगना, ईशु, दीक्षा जैन, भुवी, देवांशिका और नैना ने अपने-अपने आयु एवं भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। पदक जीतने पर खिलाड़ियों के कोच, अभिभावकों और अकादमियों में खुशी का माहौल रहा।

खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच (Haridwar News)

आयोजन में विभिन्न कराटे कोच और खेल प्रशिक्षक अपनी टीमों के साथ शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही, बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने तथा आत्मरक्षा के महत्व को समझाने में भी मदद करती हैं।

कार्यक्रम में रवि बांगा, खुशी राम, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, शगुन, मनमीत, काका कुमार, एसएन तिवारी, भागीरथ प्रजापति और आशीष अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media