Haridwar CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गंगा पूजन

उत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

Haridwar CM Dhami: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना और आरती की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ-साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहे। उन्होंने मां गंगा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गंगा पूजन (Haridwar CM Dhami)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर मां गंगा का आशीर्वाद लेते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे किए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाता है कराटे- सुनील सेठी

कैबिनेट बैठक से पहले पूजा-अर्चना

हरिद्वार में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने विधि विधान से गंगा पूजन किया और आरती में भाग लिया। धार्मिक नगरी हरिद्वार में इस बैठक का आयोजन राज्य सरकार की पहल का हिस्सा है। जिसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित की जा रही है।

इससे पहले बनबसा में हुई थी बैठक (Haridwar CM Dhami News)

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य शासन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के करीब पहुंचना और स्थानीय जरूरत से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना है। आज हरिद्वार की बैठक से पहले 4 अक्टूबर को चंपावत जिले के बनबसा में भी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी। सरकार के अनुसार, इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

हरिद्वार में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक को एक बड़ी पहल की तरह देखा जा रहा है। जिसके माध्यम से क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media