Dehradun: राजधानी से लगातार आ रही मार-पिटाई की खबरें!
Dehradun: देवभूमि उत्तराखंड में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है जिन्हें सुनकर सभी लोग हैरान है। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित शांति विहार में युवती की सरेआम पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवती की पिटाई इसलिए की क्योंकि आरोप लगाया गया है की वह नशा करने और मोबाइल छीनने का प्रयास कर रही थी।
पिटाई करने वाली महिला का चालान (Dehradun)
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला बढ़ता चला गया। इसके बाद युवती की पिटाई करने वाली महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युक्तियां नशे में थी। लेकिन, मोबाइल छीनने की बात सामने नहीं आई है क्योंकि वह खुद पैदल चल रही थी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: बेख़ौफ़ भूमाफिया! सुस्वा नदी को पाटकर की प्लॉटिंग
पार्षद पर सफाईकर्मी के हाथ तोड़ने का आरोप
अगली मार पिटाई की खबर भी देहरादून से ही सामने आई है। पंडितवाड़ी वार्ड-38 के पार्षद अभिषेक तिवारी पर एक महिला सफाईकर्मी से मारपीट करने और उसका हाथ तोड़ने का आरोप सामने आया है। यह बात बाहर आते ही नगर निगम में हलचल हो गई है। गुरुवार शाम जब घटना की जानकारी मिली तो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। पूरे परिसर में लंबे समय तक हंगामा हुआ। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर पार्षद पर तुरंत मुकदमा दर्ज या कार्रवाई नहीं की गई तो शुक्रवार से शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ठप होगी।
पीड़ित महिला सफाईकर्मी ने क्या कहा? (Dehradun News Today)
पीड़ित महिला सफाईकर्मी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने नाली की गंदगी साफ करने को लेकर उसे बुलाया था। काम में देरी होने का कारण पूछते हुए कथित रूप से अपमानजनक और जाति सूचक शब्द बोले। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पार्षद उल्टा नाराज हो गए और धक्का मुक्की व मारपीट की।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: जेल में बंद प्रधान! फिर भी सरकारी खाते से हुई लाखों की धोखाधड़ी
धक्का मुक्की के दौरान घायल
महिला सफाईकर्मी ने दावा किया है कि इसी बात के दौरान धक्का-मुक्की हुई और उसका हाथ बुरी तरह से घायल हो गया। जो टूट भी सकता है। फिलहाल वह मेडिकल इलाज के लिए अस्पताल गई है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना होने के बाद सभी सफाईकर्मी नगर निगम पहुंचे और हंगामा किया। उनका कहना है कि यह केवल एक महिला सफाईकर्मी नहीं बल्कि पूरे सफाईकर्मी समुदाय के सम्मान पर घात है। अभिषेक तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और जमकर नारेबाजी की।

