Uttarakhand Weather: राज्य के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 मार्च रविवार से राज्य में मौसम बदलने वाला है। 8 मार्च से लेकर 11 मार्च तक राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
गर्मी से मिलेगी राहत (Uttarakhand Weather)
सर्दियों के बाद अचानक से थोड़ी तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 मार्च को उत्तराखंड के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। 4000 मी या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थान पर बर्फ गिर सकती है। बाकी के 10 राज्यों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: होली समारोह के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद
बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी
सोमवार 9 मार्च को बारिश और बर्फबारी को देखते हुए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दिन राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में किसी-किसी जगह हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा 9 मार्च को राज्य के 3800 मीटर से ऊंचाई के इलाके में बर्फबारी होने की संभावना है।
इन स्थानों पर गिरेगी बर्फ (Uttarakhand Weather Update)
मंगलवार 10 मार्च को राज्य के कुछ-कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। अगले दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
गर्मी का एहसास शुरू
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में राज्य के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा से लेकर अत्यंत अधिक और पर्वतीय इलाकों में सामान्य से काफी अधिक रहा है। बताया गया है कि आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bihar News: किसके हाथ आएगी बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान?
उत्तराखंड चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Weather)
अप्रैल 2026 से उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होगी। फिलहाल सभी धामों में कड़ाके की ठंड हो रही है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस और माइनस 10 डिग्री सेल्सियस हैं।

