राजनीतिहरिद्वार

Amit Shah Haridwar: अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बैरागी कैंप में हलचल

Amit Shah Haridwar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को प्रस्तावित दौरे पर हरिद्वार आएंगे। बैरागी कैंप में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन की तरफ से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा मुख्यमंत्री आकर खुद कर चुके हैं।

बजेगा चुनावी बिगुल (Amit Shah Haridwar)

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे को राजनीति विशेषज्ञ विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी बिगुल की शुरुआत मान रहे हैं। बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर चल रही है व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी पहुंचे। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और गृह सचिव शैलेश बगौली सहित अन्य अधिकारी भी आए। सभी अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: राज्य के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद वर्धन (haridwar news) ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पांडाल, पार्किंग, मंच, बैठक, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया है। इसके साथ ही राज्य की विकास यात्रा और नए कानून से संबंधित प्रस्तावित प्रदर्शनी की तैयारी की भी समीक्षा ली है।

कार्यक्रम से पहले पूरी हो सभी व्यवस्था (Amit Shah Haridwar News)

उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि हर व्यवस्था को कार्यक्रम से पहले पूरा कर लेना चाहिए। इसके अलावा व्यवस्था का पूरी तरीके से निरीक्षण भी किया जाए। जिसे बाद में आयोजन के दौरान कोई भी कमी ना रहे। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का भ्रमण बहुत जरूरी है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं सही रहे और समय से पूरी हो जाए।

यातायात व्यवस्था सही रहे

इन सबके अलावा उन्होंने बोला है कि शहर की यात्रा व्यवस्था भी सही से बनी रहे। सही ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जाए। उन्होंने आम नागरिकों की सुविधा और आसानी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। इसके अलावा निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में संभावित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

यह भी पढ़ें: Bihar News: किसके हाथ आएगी बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान?

उन्होंने इस बात पर जोर दिया है किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी तरह की व्यवस्थाएं सही समय पर अच्छे से पूर्ण हो जाए। जिससे कार्यक्रम के दौरान कोई भी बाधा उत्पन्न ना हो। इसके अलावा आम जनता की सुरक्षा को भी ध्यान में रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media