स्पोर्ट्स

T20 World Cup: अक्षर पटेल के दमदार कैच पर गौतम गंभीर का शानदार रिएक्शन

T20 World Cup: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल ने भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया है। इंग्लैंड सात रन से भारत से हार गया है। इस रोमांचक मुकाबले में अक्षर पटेल भारत की जीत के हीरो बन गए हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के साथ-साथ फील्डिंग भी बढ़िया की थी।

जब बढ़ रहा था भारत पर दबाव (T20 World Cup)

मैच रोमांचक तब हुआ जब 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर विल जैक्स और जैकब बेथेल मिलकर इंग्लैंड को मैच में उभर रहे थे। दोनों के बीच केवल 39 गेंद में 77 रन की साझेदारी हो गई थी और भारत पर दबाव बन रहा था। लेकिन, अर्शदीप सिंह की एक वाइड फुल टॉस गेंद पर विल जैक्स ने जोरदार शॉट खेला। ऐसा लगा जैसे इस गेंद पर वह छक्का मारेंगे। लेकिन, अक्षर पटेल ने कमाल की फील्डिंग दिखाई।

यह भी पढ़ें: Karnataka Social Media Ban: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का ऐलान

बाउंड्री लाइन के पास गेंद को लपका

अक्षर पटेल ने बाउंड्री लाइन के पास गेंद को एकदम से लपका। उस दौरान उनका संतुलन एकदम से बिगड़ गया। हालात को देखते हुए उन्होंने हवा में गेंद उछाल दी और दूसरी तरफ से दौड़ते हुए आए शिवम दुबे ने शानदार तरीके से कैच पकड़ा। इस शानदार फील्डिंग प्रयास के बाद विल जैक्स की 20 गेंद में 35 रन की पारी खत्म हुई और इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका लगा।

गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल (T20 World Cup News)

इस कैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन भी वायरल हुआ। ड्रेसिंग रूम में बैठे गौतम गंभीर इस पल से बहुत खुश नजर आए। का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और भारत ने मुकाबला पर फिर से जोरदार पकड़ बना ली। अक्षर पटेल ने इस मैच में फील्डिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के टॉप बल्लेबाज को आउट करके एक विकेट अपने नाम किया और कुल तीन कैच पकड़े।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Haridwar: अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बैरागी कैंप में हलचल

भला की वजह से हुई जीत

महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) के फैंस सोशल मीडिया पर भारत की जीत का थला को दे रहे हैं। दरअसल एस धोनी की जर्सी का नंबर 7 है। भारत भी सात रनों से जीती। और वहां पर एमएस धोनी भी मौजूद थे। इन सब बातों को मिला-जुला कर सोशल मीडिया पर एस धोनी के फैंस इस जीत का क्रेडिट अपने स्टार को दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media